रांची : रांची में मारवाड़ी सहायक समिति की पहल ‘अपनों की उड़ान’ के तहत महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिवाली ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पहल की चौथी बैठक के अवसर पर हुआ। इसके जरिए महिलाओं को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सदस्यों के आपसी सहयोग से इस पहल के तहत करीब साढ़े पांच लाख रुपये का कारोबार हुआ है। कार्यक्रम के दौरान नम्रता अग्रवाल को ‘स्टार ऑफ द मंथ’ चुना गया।
Read More : शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन में परमेश्वर राय बने उपाध्यक्ष
महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता पर जोर
मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन के नेतृत्व में ‘अपनों की उड़ान’ पहल संचालित की जा रही है। इसके प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भर्तिया हैं, जबकि शिखा अग्रवाल चेयरपर्सन हैं। खुशबू अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल को-चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, आपसी सहयोग मजबूत करने और एक-दूसरे के काम को प्रोत्साहित करने का मौका मिल रहा है।
समिति के पदाधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुरेश अग्रवाल, ललित पोद्दार, अशोक नारसरिया और कौशल राजगढ़िया सहित मारवाड़ी सहायक समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। ‘अपनों की उड़ान’ के जरिए महिलाओं को अपने उत्पादों और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मंच मिल रहा है। साथ ही, आपसी सहयोग से महिला उद्यमियों के बीच संपर्क और व्यापारिक अवसरों को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।




