रांची के श्री श्याम मंदिर में 207वां श्री श्याम भंडारा संपन्न, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 207वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्री श्याम के दर्शन किए और महाप्रसाद

श्री श्याम

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 207वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्री श्याम के दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया। आज का भंडारा मनोज अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मयंक अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के परिवार की ओर से निवेदित किया गया।

Read More : रांची के पिठोरिया पोस्ट ऑफिस की बड़ी लापरवाही, एक साल तक नहीं बांटी गई चिट्ठियां, जांच शुरू

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्री श्याम को भोग अर्पित कर की गई। इस दौरान मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा तथा अग्रवाल परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भजन प्रस्तुत किया। भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

महाप्रसाद ग्रहण करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भोग अर्पित करने के बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। सबसे पहले यजमान परिवार ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। हरमू रोड पर भी दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। “खाटू नरेश की जय” और “श्री गणेश महाराज की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भंडारे में इडली, उपमा, चटनी, केसरिया जलेबी, आइसक्रीम, खीर और चूरमा का प्रसाद श्रद्धालुओं को परोसा गया। मंडल की परंपरा के अनुसार भंडारे का एक हिस्सा हर शनिवार गौशाला भेजा जाता है, जहां गौ माता को भोग अर्पित किया जाता है।

Read More : रामगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 1971 अपराधियों की बनी डिजिटल कुंडली, 36 सदस्यीय विशेष विंग गठित

7 जुलाई को होगा सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ

कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, श्यामसुंदर शर्मा, अन्नपूर्णा सरावगी, अनुज मोदी, आशीष डालमिया, विनय राज भाटिया, अंकित सिंह, कमलेश सावा, संकेत चौधरी, ऋषभ चौरसिया, हर्ष मिश्रा, हिमांशु केशरी, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम मंदिर में 7 जुलाई (मंगलवार) को शाम 4:30 बजे से 211वें श्री सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड : भाजपा ने पुलिस की भूमिका की जांच और CBI जांच की मांग उठाई

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *