रांची महानगर छठ पूजा समिति का गठन, आलोक कुमार दुबे बने अध्यक्ष

रांची : राजधानी में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को रांची महानगर छठ पूजा समिति का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लोहरदगा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया, जबकि आलोक

आलोक कुमार दुबे
रांची महानगर छठ पूजा समिति की नई टीम घोषित

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को रांची महानगर छठ पूजा समिति का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लोहरदगा विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को समिति का मुख्य संरक्षक चुना गया, जबकि आलोक कुमार दुबे को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव और वरिष्ठ संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता बनाए गए हैं। वहीं, राजीव चटर्जी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More : रांची में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए गए कानूनी अधिकार

आलोक कुमार दूबे अध्यक्ष, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

समिति के संरक्षक मंडल में रोहित उरांव, प्रो. विजय सिंह, सुरेश साहू, आलोक कुमार बंटी, विनय सिंह, सोमनाथ मुंडा और रमेश उरांव को शामिल किया गया है। वरिष्ठ सहयोगियों के रूप में दीपक ओझा, अभिलाष साहू, सुभाष सिंह, संजीत यादव, अभिषेक साहू और नवीन सिंह रिन्टू को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर कुमुद रंजन, बबलू बर्मा, विशाल सिंह और अनिकेत कुमार का चयन किया गया है। महासचिव मंडल में गौतम दूबे गोपी, रीतेश सिंह, मेंहुल दूबे, महेन्द्र प्रसाद, मनोज सिंह और संजय सिंह शामिल हैं। वहीं, सचिव मंडल में दिलीप पाण्डेय, अश्विनी कुमार, सुदेश यादव, विवेक सिंह, संजय सिंह, दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक ठाकुर, विजय गुप्ता, अजय थापा, जीवन कुमार, गोपाल छेत्री, सुभाष छेत्री और हैप्पी तिवारी को शामिल किया गया है।

स्वच्छता और सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर

समिति के गठन के साथ ही आगामी छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के महासचिव मेंहुल दूबे ने कहा कि इस बार छठ पूजा का आयोजन स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। समिति का उद्देश्य रांची में छठ महापर्व को व्यवस्थित और गरिमामय तरीके से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

आलोक कुमार दूबे बोले- आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है छठ

समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि छठ का त्योहार ऊर्जा, आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। यह पर्व भगवान सूर्य नारायण की उपासना के साथ समाज में स्वच्छता, सामूहिकता और सकारात्मकता का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर रांची समेत पूरे राज्य में तालाबों, नदियों और घाटों की सफाई की जाती है, ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। आलोक कुमार दूबे के मुताबिक, छठ पर्व की खासियत यह है कि श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर नई ऊर्जा और जीवन की कामना करते हैं। यह पर्व प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति आभार प्रकट करने के साथ मानव और प्रकृति के गहरे संबंध को भी दर्शाता है।

डॉ. रामेश्वर उरांव ने दिया सहयोग का भरोसा

समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. रामेश्वर उरांव ने काली पूजा और छठ पूजा महोत्सव में पूरा सहयोग देने की बात कही। समिति अब नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ मिलकर आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.