मारवाड़ी महिला मंच के मेले का आगाज, महिलाओं के हुनर को मिला मंच

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्पार्कल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीता सेठ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना हुई। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि और शाखा

मारवाड़ी महिला मंच
व्हीलचेयर और सिलाई मशीनें दान

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्पार्कल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीता सेठ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना हुई। इस मौके पर कई गणमान्य अतिथि और शाखा की सदस्य मौजूद रहीं। शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी ने अतिथियों का स्वागत किया। शाखा सचिव रीता मोदी ने संस्था की ओर से किए गए कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पौधे और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Read More : ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में रुकेगा प्रदर्शन : राहुल गांधी

मुख्य अतिथि ने सामाजिक पहल की सराहना की

मुख्य अतिथि नीता सेठ ने मेले के आयोजन के उद्देश्य और समिति के समाजसेवा संबंधी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी से प्राप्त राशि का उपयोग समाज सेवा में करने की पहल को भी सराहनीय बताया। उप अतिथि गार्गी मल्हानी सेठ ने मेले की सुंदर सजावट और महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

नीरा बथुवाल ने सदस्यों का बढ़ाया उत्साह

मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरा बथुवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। सृजन शाखा के उद्घाटन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सदस्यों का उत्साह बढ़ाया और समाजसेवा के कार्यों में लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का मंच संचालन राशि सरावगी ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के मंत्री निर्मल बुधिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया भी उपस्थित रहे।

समाज सेवा के लिए दो सिलाई मशीनें और व्हीलचेयर दान

कार्यक्रम में जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष प्रिया लखोटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। शुभा समर्पण शाखा की अध्यक्ष एवं सचिव रेखा जी तथा क्यूरेशिया से जुड़ीं डॉ. अनुप्रिया और डॉ. ओमी सिंह भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना की और महिला मंच के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान मारवाड़ी महिला समिति की सृजन शाखा ने समाजसेवा के तहत दो सिलाई मशीनें और एक व्हीलचेयर दान की।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी, शाखा सचिव रीता मोदी, कोषाध्यक्ष निधि सराफ, अमिता केडिया, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, श्वेता सरावगी, प्रीति गोयनका, राशि सरावगी, सोनल अग्रवाल, सौम्या जैन, प्रतिमा अग्रवाल, अनामिका केडिया, सुप्रिया पाटोदिया, निक्की गुप्ता, नम्रता बागला और करिश्मा बागला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.