पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला विंग का करवा चौथ समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला विंग द्वारा पंजाबी भवन,लाला लाजपत राय पथ में करवा चौथ समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रेम,परंपरा,संस्कृति और आपसी सौहार्द को समर्पित इस समारोह में काफी संख्या में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया एवं

करवा चौथ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी की महिला विंग द्वारा पंजाबी भवन,लाला लाजपत राय पथ में करवा चौथ समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रेम,परंपरा,संस्कृति और आपसी सौहार्द को समर्पित इस समारोह में काफी संख्या में  महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया एवं उत्सव के रंगों में सराबोर होकर इस विशेष अवसर को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों,रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों,नृत्य,संगीत और मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया।समारोह का वातावरण उमंग,उल्लास,पारंपरिक परिधानों और आपसी मेल-मिलाप से जीवंत हो उठा।
समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं ने विशेष आकर्षण पैदा किया। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।

खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के नाम

Activity game: Niti Khanna.
Punctuality: Raveen khanna
Solah shringar: Amarpreet kaur
Churi Games:Priya Anand
Lucky draw winner:Avantika Anand
Perry Arora

आयोजन को सफल बनानें में ये रही शामिल

अध्यक्ष शालिनी जुल्का,कोमल सेठ गखड़,पूजा अजमानी,विजया अजमानी,निधि नागपाल,सिल्की अजमानी,वंदना तनेजा,नैना तनेजा,नम्रता सेठ,सुमन मिनोचा,अंजू गिरधर,ज्योति चावला, बबिता खन्ना,मीनू मेहरा,सीमा उग्गल और दर्शना अजमानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित और यादगार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं,सहयोगियों  के प्रति आभार व्यक्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *