रांची में श्री श्याम मंदिर में 221वां श्याम भंडारा संपन्न, भक्तों की उमड़ी भीड़

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 221वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। नरेश केजरीवाल और माया केजरीवाल की ओर से निवेदित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा श्याम

श्याम मंदिर
भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 221वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। नरेश केजरीवाल और माया केजरीवाल की ओर से निवेदित इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर के साथ-साथ हरमू रोड का इलाका भी गूंज उठा।

Read More : रांची में अवैध तोरण द्वार हटाने के लिए 2 दिन की मोहलत, निगम की चेतावनी

भजन-कीर्तन के बीच बाबा श्याम को लगाया गया भोग

भंडारे के दौरान मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू और उनके इष्ट-मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ भजन से पूरा श्री श्याम मंदिर भक्तिमय हो गया। सबसे पहले भंडारे का भोग बाबा श्याम को अर्पित किया गया और फिर उसे महाप्रसाद में शामिल किया गया। इसके बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। भंडारे में नमक-अजवाइन की पूरी, आलू की मिक्स सब्जी, केसरिया जलेबी, सेब, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया।

मंदिर के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार भंडारे का प्रसाद मंदिर परिसर में पूरी शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है। हर शनिवार को भंडारे का भोग गौशाला में गौ माता के लिए भी भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी प्रसाद लेकर गौशाला पहुंचते हैं। इस बार भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में भी भेजा गया।

50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था

भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। हरमू रोड पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। खाटूनरेश के जयकारों के बीच प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी महाराज की जय-जयकार के साथ प्रसाद वितरण शुरू किया गया। इस आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, पार्थ, निधि, आर्वी, युगवीर, शानवी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, पवन केडिया, अमित सरावगी, कमलेश सावा, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत और उपेन्द्र पांडे समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

25 अक्टूबर को मनेगा शरद पूर्णिमा उत्सव

खाटूधाम की परंपरा के अनुसार हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में कल यानी रविवार को शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। खाटूनरेश का श्वेत बागा, सफेद फूलों और श्वेत आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में सफेद प्रसाद और आकर्षक श्वेत लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। उत्सव के तहत संगीतमय भजन-कीर्तन के साथ मुख्य कार्यक्रम रात 9:30 बजे से शुरू होगा। रात 12 बजे शरद पूर्णिमा की विशेष आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण होगा। इस संबंध में श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.