रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में आज शनिवार को राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नामकुम थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जहां जांच के बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
also read ; बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, डीसी ने किया निरीक्षण




