रांची स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 13.50 लाख का गांजा बरामद

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। RPF पोस्ट रांची और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने

RPF
रांची स्टेशन पर 27 किलो गांजा जब्त

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। RPF पोस्ट रांची और अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से दोनों को पकड़ा। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं।

Read More : फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान दो सैन्य विमान टकराए, 4 पायलटों की मौत

गुप्त सूचना पर स्टेशन पर बढ़ाई गई निगरानी

RPF अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुप्त सूचना मिलने के बाद स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रॉली बैग लेकर खड़े दो युवक जवानों को संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। उनके जवाबों पर शक होने के बाद ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक बैग से गांजे के 13 पैकेट और दूसरे बैग से 14 पैकेट बरामद हुए। सभी पैकेटों का कुल वजन 27 किलो पाया गया। डीडी जांच किट से परीक्षण करने पर गांजा होने की पुष्टि हुई।

ओडिशा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पकड़े गए युवकों की पहचान ओडिशा के सोनपुर जिले के सानंद चंद्र कुंभार (19) और मानस कलेत (23) के रूप में हुई है। RPF ने गांजा और उससे जुड़ी सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची को सौंप दिया है।

ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत हुई कार्रवाई

मंडल सुरक्षा आयुक्त के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत की गई। रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जांच के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.