फिलीपींस : फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां आसमान में उड़ रहे दो सैन्य विमान आपस में टकरा गए और देखते ही देखते दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की जान चली गई। फिलीपीन वायु सेना ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि यह हादसा राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ। दोनों विमान SF-260 सिंगल-प्रोपेलर मॉडल के थे और ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भर रहे थे। इसी बीच दोनों विमानों की टक्कर हो गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Read More : पलामू में सहिया हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
एयर बेस के दायरे में ही गिरे दोनों विमान
फिलीपीन वायु सेना के प्रवक्ता कर्नल एल्विन कैपिंगुइयन ने बयान जारी कर बताया कि दोनों विमान एयर बेस के परिसर के भीतर ही गिरे। उन्होंने कहा कि हादसे में चार पायलटों की मौत हुई है। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
Philippine Air Force says four pilots were killed when two SF-260 aircraft collided and crashed during a training flight near a base in Lipa City, Batangas, on Friday. https://t.co/9zlPIJ0jPj
— AZ Intel (@AZ_Intel_) October 24, 2026
हादसे की जांच शुरू, SF-260 विमानों की उड़ान पर रोक
विमान दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों विमान हवा में किस वजह से टकराए। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर फिलीपीन वायु सेना ने अपने सभी SF-260 विमानों की उड़ान पर अस्थायी रोक लगा दी है। जांच पूरी होने और दुर्घटना के कारणों का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुका है SF-260 विमान हादसा
फिलीपींस में पिछले कुछ वर्षों के दौरान सैन्य विमानों से जुड़े कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। इससे पहले मई में उत्तरी फिलीपींस के बेंग्युएट प्रांत में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान एक SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में दो सैन्य पायलटों की मौत हुई थी। ताजा दुर्घटना के बाद सैन्य विमानन सुरक्षा और ट्रेनिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मौजूदा हादसे की असल वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।




