पलामू में सहिया हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में सहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के एसपी कपिल चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला

सहिया
पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में सहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिले के एसपी कपिल चौधरी ने पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद पहचान छिपाने के लिए गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, मोबाइल फोन, लूटे गए आभूषण और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी बरामद की है।

Read More : भूली के क्वार्टर में युवक की मौत से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात 30 वर्षीय सहिया दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें अगवा कर लिया। अगले दिन यानी 21 अक्टूबर की दोपहर उनका शव घर के पास धान के खेत में मिला था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

SIT ने जांच के बाद चार आरोपियों को दबोचा

एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश पर विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। टीम ने जांच के दौरान चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपियों ने दशहरा के दिन दुर्गा पूजा पंडाल देखने के बाद नेशनल हाईवे पर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। इसी इरादे से वे 20 अक्टूबर की रात निकले थे।

एसपी के मुताबिक, रास्ते में सहिया को अकेला देखकर आरोपी उन्हें खेत की ओर ले गए। वहां उनके आभूषण लूटने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपियों को पहचान लिया था और शोर मचाने लगी थीं। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अपराध स्वीकार करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार बताई है :

  • दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू उर्फ कारू (22) : रजहारा, नावाबाजार का रहने वाला है। उसके पिता का नाम राकेश पांडेय उर्फ टूना पांडेय है।
  • रोहित पांडेय (24) : मूल रूप से चौरा, लेस्लीगंज का निवासी है। उसके पिता का नाम तरुण पांडेय है। वह फिलहाल राजहरा में रह रहा था।
  • आकाश शुक्ला उर्फ भूलन शुक्ला (26) : राजहरा निवासी, पिता अजय शुक्ला।
  • विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान (25) : लोहड़ी, पड़वा निवासी, पिता राजेश पासवान।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपरंजन पांडेय उर्फ छोटू के खिलाफ नावाबाजार थाने में 2023 से 2025 के बीच मारपीट, चोरी और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वहीं, आकाश शुक्ला के खिलाफ सदर और नावाबाजार थाने में मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई। विक्की पासवान उर्फ विकास पासवान के खिलाफ पड़वा, शहर और गढ़वा शहर थानों में चोरी और चोरी के सामान से जुड़े पुराने मामले दर्ज बताए गए हैं।

छापेमारी टीम में कई थानों की पुलिस रही शामिल

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीव मंडल के अलावा प्रशिक्षु डीएसपी सह विश्रामपुर थाना प्रभारी मृत्युंजय गोप, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, पांडू कैंप रेहला के अंचल निरीक्षक रामाशीष पासवान, नवगढ़ा ओपी प्रभारी सुशील उरांव और पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार शामिल थे। इसके अलावा नावाबाजार, विश्रामपुर और पड़वा थानों के सशस्त्र बल और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी छापेमारी में हिस्सा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.