महिला मंच,पंजाबी हिंदू बिरादरी का करवा चौथ कार्यक्रम रविवार को, तैयारियां शुरू

रांची: महिला मंच,पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से पहली बार करवा चौथ पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 25 अक्टूबर,रविवार को दोपहर 3:00 बजे से पंजाबी भवन,लाला लाजपत राय पथ में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए

करवा चौथ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: महिला मंच,पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से पहली  बार करवा चौथ पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 25 अक्टूबर,रविवार को दोपहर 3:00 बजे से पंजाबी भवन,लाला लाजपत राय पथ में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मंच की अध्यक्ष शालिनी जुल्का ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी सदस्यों को खुशी,परंपरा और आपसी सौहार्द के साथ एकजुट करना है।

also read : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पलटा कोयला लदा ट्रक, ड्राइवर घायल

उपाध्यक्ष कोमल गक्खड़ ने बताया कि इसमें कई मनोरंजक गतिविधियों को भी सम्मिलित किया गया हैं। जिनमें विभिन्न खेल,तंबोला और लकी ड्रॉ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त,तमाम सदस्याओं के लिए सर्गी की व्यवस्था की गई है।
मंच की नैना तनेजा,निधि नागपाल,वंदना तनेजा,नम्रता सेठ और अंजू गिरधर ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का समन्वय पूजा अजमानी कर रही है। ताकि यह समारोह सभी सदस्यों के लिए यादगार और आनंदमयी बन सके।

also read : रांची चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, हिप्पोपोटेमस की संख्या हुई 11

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *