रांची चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, हिप्पोपोटेमस की संख्या हुई 11

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गुरुवार सुबह खुशखबरी सामने आई। उद्यान की मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उद्यान में हिप्पोपोटेमस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नन्हे मेहमान

हिप्पोपोटेमस
नन्हे हिप्पोपोटेमस का जन्म

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में गुरुवार सुबह खुशखबरी सामने आई। उद्यान की मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उद्यान में हिप्पोपोटेमस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नन्हे मेहमान के आने से उद्यान प्रबंधन में खुशी का माहौल है। फिलहाल नवजात और उसकी मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Read More : नितिन नवीन आज पहुंचेंगे रांची, तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर नजर

उद्यान में ही हुआ था मोनी का जन्म

भगवान बिरसा जैविक उद्यान प्रबंधन के अनुसार, मोनी का जन्म 20 जनवरी 2023 को इसी उद्यान में हुआ था। वह यहां रहने वाले हिप्पोपोटेमस लालू और लिली की संतान है। उद्यान में ही जन्म लेने और पलने-बढ़ने वाली मोनी अब खुद मां बन गई है। उसके बच्चे का जन्म उद्यान प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

निदेशक ने बताया खुशी का अवसर

भगवान बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह ने नन्हे हिप्पोपोटेमस के जन्म को पूरे उद्यान के लिए खुशी का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह वन्यजीव संरक्षण और सफल प्रजनन का अच्छा उदाहरण है। निदेशक ने यह भी बताया कि उद्यान में रहने वाले सभी वन्यजीवों की उचित देखभाल और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रबंधन का प्रयास है कि सभी वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण मिले।

मां और नवजात की सेहत पर नजर

उद्यान प्रशासन नवजात हिप्पोपोटेमस और उसकी मां मोनी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क है। निदेशक जब्बर सिंह के अनुसार, दोनों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है, ताकि उनकी सेहत का ध्यान रखा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.