रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पलटा कोयला लदा ट्रक, ड्राइवर घायल

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आज यानी शुक्रवार सुबह कोयला लदा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखरने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। घटना

कोयला
सड़क पर बिखरा कोयला

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर आज यानी शुक्रवार सुबह कोयला लदा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखरने से गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। घटना कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास हुई।

Read More : नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर न्योता

सड़क पर बिखर गया कोयला, थम गई गाड़ियों की रफ्तार

ट्रक पलटते ही उसका सारा कोयला मुख्य मार्ग पर फैल गया। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और कुछ देर के लिए ट्रैफिक बंद करना पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोडरमा पीसीआर पेट्रोलिंग पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बिखरे कोयले को हटवाया और पलटे ट्रक की घेराबंदी कर यातायात दोबारा शुरू कराने की कोशिश की।

ड्राइवर को आई मामूली चोटें

हादसे में ट्रक ड्राइवर कलाम मियां को मामूली चोटें आईं। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसे घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। ड्राइवर कलाम मियां ने बताया कि वह हल्दिया से कोयला लेकर पटना जा रहा था। कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास तीखे मोड़ और ढलान के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और पलट गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *