पलामू में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी पर परिजनों को शक

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में बीती रात राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 40 साल के तूलेश्वर महतो के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार तूलेश्वर घर में बैठकर खाना

राजमिस्त्री
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानी खुर्द गांव में बीती रात राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 40 साल के तूलेश्वर महतो के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार तूलेश्वर घर में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी दो अपराधी वहां पहुंचे और आवाज देकर उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद दोनों उन्हें घर के पास महुआ के पेड़ के नजदीक ले गए और गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में तूलेश्वर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को शक है कि शादी से जुड़े किसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है।

Read More : झारखंड हाई कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 4 महीने में पूरा करें अंडरपास

छह महीने पहले की थी दूसरी शादी

मृतक के भतीजे चितरंजन कुमार के अनुसार, तूलेश्वर की पहली शादी करीब 20 साल पहले गया की एक महिला से परिवार वालों ने कराई थी। पहली पत्नी से उनके दो बेटे हैं। वह पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में रहते थे और वहीं राजमिस्त्री का काम करते थे। करीब पांच साल पहले पत्नी से विवाद होने के बाद तूलेश्वर गांव लौट आए थे। इसके बाद वह गांव में ही मजदूरी करने लगे, जबकि उनकी पत्नी दोनों बेटों के साथ पंजाब में रह गई। परिजनों के मुताबिक, करीब छह महीने पहले तूलेश्वर ने पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव की एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद उनकी पहली पत्नी पंजाब से गांव आई थी। परिजनों का आरोप है कि पहली पत्नी ने दूसरी शादी को लेकर नाराजगी जताई थी और तूलेश्वर को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी घटनाक्रम के आधार पर परिजनों ने पहली पत्नी पर हत्या करवाने का शक जताया है। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।

घर के पास महुआ के पेड़ के निकट मारी गोली

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात तूलेश्वर घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान दो अपराधियों ने उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया और घर के पास महुआ के पेड़ के निकट गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और एमएमसीएच पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *