छठ मंदिर कॉलोनी के घर में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित छठ मंदिर कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान विवेक करमाली के रूप में

शव घर में फंदे से लटका मिला

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित छठ मंदिर कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान विवेक करमाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एनटीपीसी में निजी नौकरी करता था।
दो दिन बाद घर लौटे व्यक्ति ने देखा शव
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवेक पिछले करीब 15 वर्षों से रवि राम के घर में रह रहा था। बताया जाता है कि रवि राम दो दिन बाद जब घर लौटे, तो उन्होंने विवेक का शव फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल विवेक करमाली की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

also read : झारखंड हाई कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 4 महीने में पूरा करें अंडरपास

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *