विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है राज्यपाल 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज विजयादशमी के पावन अवसर पर राँची के मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और

राज्यपाल मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार आज विजयादशमी के पावन अवसर पर राँची के मोरहाबादी एवं अरगोड़ा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्यवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सबको अपने जीवन में सत्य, सदाचार एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

हमारा देश आज निरंतर प्रगति करते हुए विश्व के प्रमुख एवं सशक्त देशों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है

राज्यपाल  ने कहा कि हमारा देश आज निरंतर प्रगति करते हुए विश्व के प्रमुख एवं सशक्त देशों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है और वैश्विक स्तर पर हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। उन्होंने कामना की कि हमारा झारखण्ड विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अहम पहचान बनाए। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने राज्यवासियों से एकजुट होकर समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व समाज में सद्भाव, एकता एवं सकारात्मकता को और सुदृढ़ करे तथा समस्त राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

also read :हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *