खूंटी में दुर्गापूजा को लेकर फ्लैग मार्च, DC-SP ने संभाली कमान

खूंटी : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को खूंटी जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। DC मो जावेद हुसैन और SP ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने आम लोगों को

फ्लैग मार्च
DC-SP के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को खूंटी जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। DC मो जावेद हुसैन और SP ऋषभ गर्ग के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के जरिए प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश नहीं करने की चेतावनी दी गई।

Read More : गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 मजदूरों की मौत

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

फ्लैग मार्च का उद्देश्य जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना था। इस दौरान नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की गई। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

अफवाहों और भ्रामक पोस्ट से बचने की सलाह

पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करने से बचने की सलाह दी गई। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।

आपात स्थिति में डायल 112 पर करें संपर्क

खूंटी पुलिस ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *