मुंबई समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद

मुंबई : IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई सहित छह जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश

मुंबई : IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुंबई सहित छह जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव से यातायात व्यवस्था प्रभावित है और लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More : हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 लोगों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार, आज से 6 जुलाई तक मुंबई शहर, रायगढ़, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की संभावना है। रेड अलर्ट को देखते हुए नवी मुंबई, ठाणे, भिवंडी, पालघर, कल्याण और डोंबिवली के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने विदर्भ के गोंदिया, यवतमाल और वाशिम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई में शनिवार को लगातार चौथे दिन भी तेज बारिश जारी रही। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। विभाग ने दिनभर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

Read More : राम मंदिर दान काउंटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, डबल चेकिंग और नए ड्रेस कोड की व्यवस्था

स्थिति को देखते हुए नगर निगम, डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और निचले इलाकों, समुद्र तटों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर जाने से बचें।

पालघर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। लगातार बारिश से जिले की नदियां और नहरें उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

जलभराव से ट्रैफिक प्रभावित, NDRF ने संभाला मोर्चा

मुंबई में शुक्रवार आधी रात माटुंगा इलाके में भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के निचले इलाकों में जलभराव के कारण मुंबई नगर निगम की टीमें पंपों की मदद से पानी निकालने में जुटी हैं। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read More : नाहन से अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, एसपी सिरमौर ने दी शुभकामनाएं

लगातार बारिश का असर कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी देखा जा रहा है। रत्नागिरी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रांतीय अधिकारी, तहसीलदार प्रवीण लोकरे और एनडीआरएफ की टीम संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *