लोगों को कानूनी मदद पहुंचाना ही लक्ष्य: डालसा

रांची: महुआजारी पंचायत भवन में ग्रमीणों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘स्प्रुहा-2025’’ पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। ज्ञात हो कि झारखण्ड हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना

डालसा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: महुआजारी पंचायत भवन में ग्रमीणों को  नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत एक प्रमुख योजना ‘‘स्प्रुहा-2025’’ पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।
ज्ञात हो कि  झारखण्ड हाईकोर्ट  के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा,  सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा  सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं  न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव के नेतृत्व में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान (चरण-1) होना सुनिश्चित हुआ है, जो कि 60 दिनों तक चलेगा।

also read; एटीएम में पैसा डालने जा रहे कर्मी से 21.40 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट

आज शनिवार को  60 दिवसीय मेगा जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को  नालसा द्वारा संचालित योजना स्प्रुहा योजना पर बोलते हुए कालिन्दर गोप ने कहा कि जब परिवार का कोई कमाने वाला सदस्य जेल चला जाता है या अपराध का शिकार हो जाता है, तो उसका पूरा परिवार सामाजिक कलंक, आर्थिक तंगी और मानसिक प्रताड़ना से जूझता है। इस गंभीर मुद्दे को हल करने के लिए नालसा ने स्प्रुहा योजना-2025 की शुरुआत की।
उक्त योजना के मुख्य उद्देश्यों पर फोकस करते हुए सोनी कुमारी ने कहा कि इस योजना के तहत आश्रितों को कानूनी मदद के साथ-साथ मानसिक, शैक्षणिक, वित्तीय और सामाजिक सहायता दिया जाता है तथा कैदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने और उन्हें दोबारा अपराध की ओर बढ़ने से रोकने के लिए स्प्रुहा योजना-2025 चलाया जा रहा है तथा नालसा टाॅल फ्री नम्बर-15100 के बारे में ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गयी।

also read :बोकारो स्टील प्लांट में विस्थापितों का आंदोलन तेज, गेट बंद करने पर रोक

आज शनिवार को महुआजाड़ी पंचायत भवन में उपस्थित महुआजाड़ी गांव के ग्रामीणों से डालसा टीम ने गहण पूछताछ की तथा उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें यथा संभव दूर करने की बातें कही। जरूरतमंदों और ग्रामीणों से वृद्धा पेंशन, योजना, विधवा पेंषन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन भी लिये गये और उनके आवेदनों पर जल्द-से-जल्द कार्य करने की बातें भी कही गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, रोजगार कार्ड आवेदन लिये गये है तथा लगभग 150 लोग जागरूक हुए और योजना से लाभान्वित हुए।

मौके पर डालसा के कार्यरत पीएलवी जलेश्वर महतो एवं हरिराम करमाली के द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। मजदूरों को निबंधन हेतु कार्ड बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। लोक अदालत और मध्यस्थता की जानकारी देते हुए आगामी 12 दिसम्बर को आयोजित होनवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी डालसा टीम के द्वारा दी गयी तथा नालसा स्कीम, आशा, जागृति, आत्मनिर्भरता एवं शक्ति पर भी डालसा के पीएलवी के द्वारा चर्चा की गयी।
इस अवसर पर डालसा टीम में पीएलवी कालिन्दर गोप, सोनी कुमारी, हरिराम करमाली, जलेश्वर महतो एवं महुआजाड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

also read : अजय देवगन के जुहू बंगले पर BMC का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *