टेलीग्राम हैक कर दोस्तों को भेजी जा रही थीं गलत तस्वीरें, डालसा पहुंचा पीड़ित

रांची : रांची में टेलीग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। आज यानी शनिवार को शिकायतकर्ता राहुल रंजन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के फ्रंट ऑफिस स्थित साइबर क्राइम विक्टिम असिस्टेंट फैसिलिटेशन डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। राहुल रंजन के

डालसा
डालसा के साइबर क्राइम डेस्क पर पहुंचा टेलीग्राम हैकिंग का मामला

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में टेलीग्राम अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। आज यानी शनिवार को शिकायतकर्ता राहुल रंजन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के फ्रंट ऑफिस स्थित साइबर क्राइम विक्टिम असिस्टेंट फैसिलिटेशन डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। राहुल रंजन के अनुसार, उनका टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था और उनके दोस्तों व परिचितों को गलत वेबसाइटों से तस्वीरें भेजी जा रही थीं।

Read More : Air India की सऊदी अरब जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द, जानें विकल्प

दोस्तों से मिली हैकिंग की जानकारी

राहुल रंजन को टेलीग्राम अकाउंट से संदिग्ध तस्वीरें भेजे जाने की जानकारी उनके दोस्तों ने दी। इसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर डालसा कार्यालय पहुंचे और साइबर क्राइम विक्टिम असिस्टेंट फैसिलिटेशन डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई।

डालसा ने दी टोल फ्री नंबर की जानकारी

शिकायत दर्ज कराने के बाद राहुल रंजन ने डालसा फैसिलिटेशन मेंबर राजेश कुमार सिन्हा से मुलाकात की। राजेश कुमार सिन्हा ने उन्हें टोल फ्री नंबर की जानकारी दी, जिस पर राहुल रंजन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। राजेश कुमार सिन्हा ने शिकायतकर्ता को यह भी सलाह दी कि वह इस मामले की जानकारी अपने करीबी लोगों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को दें।

डालसा फ्रंट ऑफिस के सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर डालसा फ्रंट ऑफिस के सदस्य राजेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सौरभ पांडे, स्वीकृति विनाया, भुप्रताप महतो, गणेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार, सिकन्दर मुण्डा और नेहा तिर्की उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *