JPSC ने जारी किया फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर मुख्य परीक्षा परिणाम, 22 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, विज्ञापन संख्या-04/2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार देर रात परिणाम प्रकाशित करते हुए अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने की

JPSC

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा, विज्ञापन संख्या-04/2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार देर रात परिणाम प्रकाशित करते हुए अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने की अपील की है। परिणाम जारी होने के साथ ही अगले चरण की प्रक्रिया का भी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

Read More : मोरहाबादी सब्जी बाजार बंद, निगम के फैसले से विक्रेताओं में नाराजगी, आंदोलन की तैयारी

आयोग के अनुसार, वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी और 24 जनवरी 2026 को किया गया था। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।

22 से 25 जुलाई तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) में शामिल होना होगा। आयोग ने इसके लिए 22 जुलाई, 23 जुलाई, 24 जुलाई और 25 जुलाई 2026 की तिथियां निर्धारित की हैं। JPSC ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली, 2024 तथा विज्ञापन में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।

Read More : चतरा में प्रेम विवाह के बाद परिवार ने जीवित बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में होगी जारी

आयोग ने फिलहाल शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन स्थल और अभ्यर्थियों के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। परीक्षा केंद्र, तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों का विवरण तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Read More : झारखंड में परिसीमन को लेकर आदिवासी संगठनों का ऐलान, 30 अगस्त को होगी आदिवासी एकता महारैली

प्रेस विज्ञप्ति में आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम या प्रकाशित सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा टंकण संबंधी गलती सामने आती है, तो उसे संशोधित करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से किसी भी भ्रामक सूचना से बचने और आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *