रांची: बीजेपी प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा सत्ता के लिए बेचैन कांग्रेस लोकतंत्र को तहस नहस कर अराजकता का सहारा लेना चाहती है ।लगातार संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर ये लोग इस बात को स्पष्ट भी करते है । कभी चुनाव आयोग कभी एस आई आर कभी मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साध कर देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करते रहती है(
also read : हमर अधिकार मंच ने झारखंड राज्य सूचना आयोग को क्रियाशील करवाने के लिए राष्ट्रपति, पीएम , सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा
लेकिन हद तो तब हो गए जब कांग्रेसी मुख्य न्यायाधीश से ही इस्तीफा मांग कर ख़ुद नियुक्त करने बात करने लगे ।अपने अराजक मार्च में भी राहुल गांधी ने नेहा बोरा को चेहरा बना कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया क्योंकि ये वही ने बोरा है जो देश में बांग्लादेश जैसा आंदोलन की बात करती है जहां लोकतंत्र किस तरह गाला घोट कर सत्ता हथियाया गया ।
ये वही ने वोरा है स्ट्रा हैट्स पाई रेट्स का जाली रोडजर (टोपी पहने मुस्कुराती खोपड़ी वाली टी शर्ट जो सत्ता विरोध का प्रतीक इंडोनेशिया फ्रांस फिलीपींस बांग्लादेश नेपाल में बना वही प्रयोग अपने देश में करना चाहती और उसको प्रेरित राहुल गांधी करते है ।
संदीप वर्मा ने कहा प्रशांत भूषण जो हाल में ही ट्वीट कर देश खून वाला आंदोलन की बात करते है उनके साथ राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी मंशा को साफ़ करते है ।
यही कारण है आज राहुल गांधी सहित अराजक मार्च में उनका साथ देने वाले अन्य नेताओं को फटकार लगाया ।
also read : एनसीसी के विस्तार पर गुवाहाटी में मंथन, संजय सेठ ने राज्यों से मांगा सहयोग
राहुल गांधी और कांग्रेस कर्नाटक केरल हिमाचल प्रदेश झारखंड जैसे राज्यो में चुनाव आयोग का विरोध नहीं करते जहां उनकी सरकार है ।जहां हार जाते है वहां संवैधानिक संस्था पर चोट करते है।
उनको ये भी ध्यान रखना चाहिए बिहार उत्तर प्रदेश तमिलनाडु गुजरात ओड़िसा पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में कितने वर्षों से सत्ता में नहीं आए ।उन्हें मानना चाहिए जानता उनके इन्ही आचरण से रिजेक्ट कर चुकी है।राहुल जी बीजेपी का विरोध करते करते देश का विरोध मत कीजिए ।



