राजस्व वसूली पर नगर आयुक्त सख्त, सरकारी भवनों का भी तय होगा होल्डिंग टैक्स

रांची : रांची नगर निगम में राजस्व वसूली बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। आज यानी गुरुवार को उनकी अध्यक्षता में हुई राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में होल्डिंग

नगर आयुक्त
राजस्व समीक्षा बैठक करते नगर आयुक्त सुशांत गौरव।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची नगर निगम में राजस्व वसूली बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। आज यानी गुरुवार को उनकी अध्यक्षता में हुई राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में होल्डिंग टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली तेज करने पर चर्चा हुई। नगर आयुक्त ने शहरवासियों को होल्डिंग टैक्स का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इसके लिए करदाताओं को नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchimunicipal.com और चैटबॉट नंबर 8986627070 के माध्यम से उपलब्ध भुगतान सुविधा की जानकारी देने को कहा गया।

Read More : महापौर रोशनी खलखो और पार्षदों ने नेमरा में CM हेमंत से की मुलाकात

सरकारी भवनों का होल्डिंग टैक्स तय कर जारी करें नोटिस

बैठक में उन सरकारी भवनों और परिसरों का होल्डिंग टैक्स निर्धारित करने पर जोर दिया गया, जिनका अब तक निर्धारण नहीं हुआ है। ऐसे भवनों की मापी कराकर डिमांड सृजित करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने और नियमानुसार टैक्स तय कर संबंधित भवनों को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने अंचल कार्यालयों के माध्यम से अधिक से अधिक करदाताओं को होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए जागरूक करने को कहा। इसके लिए हर सप्ताह तीन दिन राजस्व संग्रहण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करने और आम नागरिकों को पहले से इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा करदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

बड़े बकायेदारों को नोटिस देकर होगी वसूली

नगर निगम के बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी करने और लंबित होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया। वाटर यूजर चार्ज के बड़े बकायेदारों को भी नोटिस देकर बकाया राशि वसूलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

होटल और बैंक्वेट हॉल से सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली

नगर आयुक्त ने होटल, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सॉलिड वेस्ट यूजर चार्ज की वसूली सुनिश्चित करने को कहा। निर्धारित शुल्क जमा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को राजस्व संग्रहण के काम में सक्रियता, नियमित निगरानी और जवाबदेही बनाए रखने को कहा। निगम की आय बढ़ने से नागरिक सुविधाओं के संचालन और विकास कार्यों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बैठक में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार, नगर प्रबंधक, कर संग्रहकर्ता और राजस्व शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.