रांची नगर निगम के दिवंगत कर्मी की पत्नी को मिला 10 लाख का बीमा चेक

रांची: रांची नगर निगम के प्रयासों से दिवंगत कर्मी रंजीत टोप्पो के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। पंजाब नेशनल बैंक ने उनकी पत्नी नमिता टोप्पो को बीमा राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि बैंक की वेतन बचत योजना के

नगर निगम
नमिता टोप्पो को मिला 10 लाख का बीमा लाभ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम के प्रयासों से दिवंगत कर्मी रंजीत टोप्पो के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। पंजाब नेशनल बैंक ने उनकी पत्नी नमिता टोप्पो को बीमा राशि का चेक प्रदान किया। यह राशि बैंक की वेतन बचत योजना के तहत उपलब्ध ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर के अंतर्गत दी गई है। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम में कार्यरत रहे रंजीत टोप्पो का वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक में था। इसी वजह से उनके परिवार को बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के बीमा योजना का लाभ मिला।

Read More : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे नितिन नवीन, 23 को रांची आगमन

15 अक्टूबर को सौंपा गया बीमा चेक

15 अक्टूबर 2026 को उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार और कार्यालय अधीक्षक मनोज राय ने नमिता टोप्पो को 10 लाख रुपये का बीमा चेक सौंपा। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त निकेश कुमार, निगम के लेखा पदाधिकारी अमित टोप्पो, पंजाब नेशनल बैंक के सीएसी प्रमुख (CAC Head), रांची सत्येंद्र कुमार, सीएसी मुख्य प्रबंधक अनुकूल सिंह और शाखा प्रमुख जसवंत लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वेतन बचत योजना से मिला बीमा का लाभ

पंजाब नेशनल बैंक की वेतन बचत योजना के तहत खाताधारक को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस का लाभ मिलता है। रंजीत टोप्पो का वेतन खाता इसी बैंक में संचालित होने के कारण उनके परिवार को बिना अतिरिक्त प्रीमियम के 10 लाख रुपये की बीमा राशि मिली। इस सहायता से दिवंगत कर्मी के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा।

कर्मियों के परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध निगम

रांची नगर निगम ने कहा कि वह अपने कर्मियों और उनके परिजनों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। निगम कठिन परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *