भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे नितिन नवीन, 23 को रांची आगमन

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री

नितिन नवीन
नितिन नवीन (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची दौरे और बैठक में उनकी भागीदारी की जानकारी दी।

Read More : खूंटी में 3 स्कूलों का विलय, नामांकन शून्य होने पर 6 विद्यालय बंद होंगे

23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे नितिन नवीन

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि नितिन नवीन 23 अक्टूबर को ही रांची पहुंच जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन आयोजित उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन से प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही, पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

संगठन के कामकाज की होगी समीक्षा

प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। बैठक में संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक को प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य के कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *