रामगढ़ : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। उन्होंने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिवारजनों के साथ स्थानीय परंपराओं के अनुसार रस्में निभाईं।
Read More : गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग पर दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
मां की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म
CM हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं का पालन किया। श्राद्धकर्म के दौरान CM ने अपनी माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद किया। उन्होंने परिवार की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप धार्मिक एवं पारिवारिक रस्मों का निर्वहन किया।
7 अक्टूबर की रात हुआ था रूपी सोरेन का निधन
मालूम हो कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह झारखंड के पूर्व CM और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था। CM हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी।




