गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग पर दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी 22 वर्षीय सूरज तुरी, पिता प्रकाश तुरी, और

युवकों
जन्मदिन से लौट रहे दो दोस्तों की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी 22 वर्षीय सूरज तुरी, पिता प्रकाश तुरी, और तुलसी दास, पिता स्वर्गीय गुरु दास, के रूप में हुई है। दोनों एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जाम हटाया गया।

Read More : झारखंड जेल से समयपूर्व रिहाई पर सख्ती, फहीम खान समेत 53 को राहत नहीं

50 मीटर दूर जा गिरी बाइक, हादसे में दोनों युवकों के हाथ कटे

मृतक सूरज तुरी के पिता प्रकाश तुरी ने बताया कि उनका बेटा दूसरे प्रदेश में काम करता था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। इसी वजह से फिलहाल उसे काम के लिए बाहर नहीं भेजा गया था। प्रकाश तुरी के मुताबिक, सोमवार को सूरज अपने दोस्त तुलसी दास के साथ एक अन्य मित्र का जन्मदिन मनाने गया था। वहां से लौटते समय एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों के हाथ भी कट गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुआवजे और फरार वाहन को पकड़ने की मांग पर सड़क जाम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन की तलाश की मांग को लेकर गिरिडीह-रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और मुआवजा दिलाने के साथ फरार वाहन को पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद मंगलवार तड़के करीब तीन बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक के पिता प्रकाश तुरी ने अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे पकड़ने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि जाम के दौरान एक मंत्री का वाहन वहां से गुजरा, लेकिन उसे रोका नहीं गया।

पुलिस कर रही फरार मालवाहक वाहन की तलाश

मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान और उसकी तलाश की कार्रवाई जारी है।

खोरीमहुआ में भी दो सड़क हादसे, दो महिलाओं की मौत

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में भी सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। धनवार के डोरंडा में सब्जी लेने जा रही एक महिला हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद वहां सड़क जाम की स्थिति बन गई। वहीं, देवरी के नायकडीह में हुए एक अन्य हादसे में मंजू देवी की मौत हो गई। वह बरजोडीह निवासी रुपलाल चौधरी की पत्नी थीं। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत से संबंधित घटनाएं सामने आई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *