रांची : अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह स्वर्णकार द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, गोपाल प्रसाद सोनी को उनके वर्तमान दायित्व के साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Read More : CCL को राजभाषा कार्यान्वयन में मिला प्रथम पुरस्कार, वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति आदेश में कहा कि गोपाल प्रसाद सोनी ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने, समाज को संगठित करने और सामाजिक हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन राज्यों में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी के तहत गोपाल प्रसाद सोनी अब झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में संगठन के विस्तार, नई इकाइयों के गठन, पदाधिकारियों के समन्वय और स्वर्णकार समाज से जुड़े विभिन्न कार्यों का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा वे समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता को बढ़ाने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Read More : जमशेदपुर बंद पर BJP का दावा, अमर कुमार बाउरी बोले- जनता ने सरकार को दिया बड़ा संदेश
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस नियुक्ति के बाद झारखंड सहित अन्य राज्यों के पदाधिकारियों और स्वर्णकार समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों ने गोपाल प्रसाद सोनी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और स्वर्णकार समाज के सम्मान, अधिकार तथा संगठनात्मक विस्तार को नई गति प्राप्त होगी। झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार ने इस नियुक्ति की जानकारी दी।
Read More : पश्चिमी सिंहभूम में 400 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत वितरण




