दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, तैनात होंगे 6750 गृह रक्षक; 14 से 23 अक्टूबर तक संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। राज्यभर के पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में कुल 6750 गृह

झारखंड पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। राज्यभर के पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में कुल 6750 गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन जवानों को 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक 10 दिनों के लिए ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके अलावा पूजा पंडालों में युवा दस्ते के सदस्य भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

पूजा पंडालों में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात

राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। 14 अक्टूबर से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है।

सभी जिलों को गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक-सह-महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला समादेष्टाओं को निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र में जिलों को निर्धारित संख्या के अनुसार गृह रक्षकों को ड्यूटी के लिए बुलाने और उन्हें समय पर तैयार रखने को कहा गया है। इसका उद्देश्य स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को जरूरत के अनुसार जवान उपलब्ध कराना है, ताकि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।

राजधानी में सबसे ज्यादा 600 गृह रक्षकों की तैनाती

जारी निर्देश के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान सबसे अधिक 600 गृह रक्षकों की तैनाती रांची जिले में की जाएगी। इसके अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में 500-500, जबकि गिरिडीह में 400 गृह रक्षक प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। राज्य के अन्य जिलों में भी निर्धारित संख्या के अनुसार जवान तैनात किए जाएंगे।

इन जिलों में गढ़वा, लातेहार, खूंटी, गुमला, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, पलामू, दुमका, साहिबगंज और सरायकेला-खरसावां समेत अन्य जिले शामिल हैं।

also read : क्राइम कंट्रोल के लिए रांची के सीसीटीवी करें दुरुस्त, सभी पुलिस थानों में भी सीसीटीवी करें इंस्टॉल : हाईकोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.