हेमंत सोरेन से नेमरा में मिले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, जताया शोक

रामगढ़ (नेमरा) : CM हेमंत सोरेन से आज यानी सोमवार को उनके पैतृक आवास नेमरा में कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने CM की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

हेमंत सोरेन
CM के पैतृक आवास पहुंचे कई जनप्रतिनिधि

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ (नेमरा) : CM हेमंत सोरेन से आज यानी सोमवार को उनके पैतृक आवास नेमरा में कई जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने CM की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। CM सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात करने वालों में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह और चंद्र देव महतो शामिल थे।

Read More : रांची में दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं पर ADM और SSP से मिले लखपति साहू

कई जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

CM से मिलने वालों में बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह भी शामिल रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर दुख जताया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल सोरेन परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। यह मुलाकात रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित CM हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पर हुई। इसकी जानकारी CM सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.