पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच शुरू

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के स्कूल परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त 26 साल के देवेंद्र कोड़ाह के तौर पर की

युवक
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा गांव में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के स्कूल परिसर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त 26 साल के देवेंद्र कोड़ाह के तौर पर की गई है। ग्रामीणों के अनुसार युवक का शव अर्धनग्न हालत में बरामद किया गया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत कैसे हुई, यह साफ नहीं हो पाया है। मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Read More : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर महिलाओं की सुरक्षा संभालेंगी शक्ति कमांडो

ताश खेलते समय आया था अननोन पर्सन का फोन

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र रविवार शाम गांव में अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर किसी अननोन पर्सन का कॉल आया। फोन पर बात करते हुए वह अचानक साथियों के बीच से उठकर चला गया। इसके बाद देवेंद्र घर नहीं लौटा। हालांकि, उस समय परिजनों और ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

स्कूल परिसर में पेड़ से लटका मिला शव

सोमवार सुबह ग्रामीण जब उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर पहुंचे, तो उन्होंने एक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ देवेंद्र का शव देखा। उसके शरीर पर शर्ट नहीं थी। स्कूल परिसर में इस तरह शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गोइलकेरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच में रविवार शाम देवेंद्र के मोबाइल पर आए फोन कॉल की जानकारी जुटाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे फोन किसने किया था और बातचीत के बाद वह कहां गया। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *