जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर महिलाओं की सुरक्षा संभालेंगी शक्ति कमांडो

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, मेला स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर छेड़खानी करने वालों और हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर शक्ति कमांडो

शक्ति कमांडो
दुर्गापूजा में मुस्तैद शक्ति कमांडो

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, मेला स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर छेड़खानी करने वालों और हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर शक्ति कमांडो की पैनी नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की पहल पर महिला सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष महिला पुलिस टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल के नेतृत्व में गठित यह टीम आधुनिक हथियारों और इलेक्ट्रिक डंडों से लैस रहेगी। पूजा के दौरान टीम सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।

Read More : पूर्वी सिंहभूम में डबल मर्डर, सगी बहनों की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी

पूजा पंडालों और बाजारों में रहेगी विशेष निगरानी

दुर्गापूजा के दौरान शहर के प्रमुख पूजा पंडालों और बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए महिलाओं और युवतियों के साथ दुर्व्यवहार, छेड़खानी तथा सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शक्ति कमांडो को मुस्तैद किया गया है। पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाएं और युवतियां बिना किसी भय के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और मेले का आनंद उठा सकें। किसी भी तरह की अशोभनीय हरकत सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शहर के छह प्रमुख रूटों पर तैनात रहेंगी शक्ति कमांडो

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शक्ति कमांडो को शहर के छह प्रमुख रूटों पर विशेष निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें शामिल हैं:

  • सीतारामडेरा-सिदगोड़ा
  • मानगो-आजादनगर-उलीडीह
  • टेल्को-बिरसानगर-गोविंदपुर
  • गोलमुरी-बर्मामाइंस
  • साकची-बिष्टुपुर
  • सोनारी-कदमा

इन सभी इलाकों में भीड़भाड़ वाले स्थानों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

सामान्य दिनों में भी छात्राओं की सुरक्षा में सक्रिय

शक्ति कमांडो की भूमिका केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है। सामान्य दिनों में भी स्कूलों की छुट्टी के समय छात्राओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील इलाकों में इनकी तैनाती की जाती है। मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में भी यह टीम अहम भूमिका निभाती है। साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल के नेतृत्व वाली टीम में मनकुमारी उरांव, गुड़िया उरांव, परवीन अख्तर, नूतन मंजू मिंज, सरिता मार्डी, राधा रानी महतो, सुमित्रा कुंवर गंझू और जमुना कुमारी मुर्मू शामिल हैं।

पुलिस की इस पहल का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनाए रखना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *