रांची/नई दिल्ली : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और राज्य में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। आदित्य साहू को विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन मिला।
Read More : दुर्गा पूजा को लेकर पलामू प्रमंडल अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की जांच तेज
संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
इस मुलाकात में झारखंड में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विषय भी शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। हालांकि, मुलाकात के दौरान चर्चा किए गए विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।




