गिरिडीह उपचुनाव पर मनोज तिवारी का बयान, विनोद सिन्हा को लेकर कही बड़ी बात

गिरिडीह : भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी ने युवाओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपना ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर लगाएं। उन्होंने कहा कि देश के युवा सकारात्मक सोच के साथ 2047 तक भारत को विकसित देश

मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने BJP नेता विनोद सिन्हा के आवास पर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता मनोज तिवारी ने युवाओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपना ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर लगाएं। उन्होंने कहा कि देश के युवा सकारात्मक सोच के साथ 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में जुटे हुए हैं। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता कहीं भी धरना-प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन युवाओं को किसी की भ्रामक बातों में आकर अपना रास्ता नहीं भटकना चाहिए। उन्होंने ये बातें भाजपा नेता विनोद सिन्हा के आवास पर कहीं। यहां मनोज तिवारी ने भगवती मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान भोजपुरी और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहीं।

Read More : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता में 8 जगहों पर छापे

UGC विवाद पर क्या बोले मनोज तिवारी?

सांसद मनोज तिवारी ने UGC को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि जब वे UGC रोलबैक की बात सुनते हैं, तो उनका कहना होता है कि UGC अभी लागू ही नहीं है, ऐसे में इसे वापस लेने का सवाल कैसे उठता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मुद्दे पर युवाओं को भटकाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ मिलकर झारखंड, गिरिडीह और पूरे देश को 2047 तक विकसित बनाने की दिशा में काम करना है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रदर्शन पर रोक है।

प्रदर्शन की अनुमति और छात्रों पर लाठीचार्ज का उठाया मुद्दा

मनोज तिवारी ने कहा कि झारखंड में छात्रों को मारा-पीटा गया। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पेपर लीक के बाद हुए बड़े प्रदर्शन को लोगों ने देखा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के अधिकार की मांग करने वालों से भी गलतियां हुईं और उन्होंने प्रदर्शन से जुड़ी शर्तों का पालन नहीं किया। मनोज तिवारी के मुताबिक, प्रदर्शन की अनुमति मांगने वालों को संविधान के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार अनुमति दी जाती है।

गिरिडीह उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पर क्या कहा?

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी में करोड़ों कार्यकर्ता हैं और कई लोग टिकट पाने का प्रयास करते हैं। हालांकि, पार्टी का उम्मीदवार तय होने के बाद संगठन और कार्यकर्ता उसके साथ खड़े रहते हैं। भाजपा नेता विनोद सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में बहुत महत्वपूर्ण जगह मिलेगी। उनके इस बयान को गिरिडीह की स्थानीय राजनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।

मां दुर्गा की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा गिरिडीह पहुंचे। दोनों ने भाजपा नेता विनोद सिन्हा के आवास पर भगवती मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मनोज तिवारी
मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *