जमशेदपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, पत्थरबाजी में कई घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज यानी सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हो गया। बिष्टुपुर में कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से जुलूस निकालकर कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय की

जमशेदपुर
भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज यानी सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हो गया। बिष्टुपुर में कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जी टाउन मैदान से जुलूस निकालकर कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही जुलूस कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचा, वहां दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। फिर क्या था, मारपीट के साथ पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। इस पूरे बवाल में एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Read More : होर्मुज जलडमरूमध्य में दो टैंकरों पर हमले की भारत ने की निंदा, 2 भारतीय लापता

कांग्रेस मुख्यालय के सामने आमने-सामने आए दोनों दल

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जी टाउन मैदान से मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोग बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक पुस्तकालय की ओर बढ़े। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और फिर जमकर नारेबाजी होने लगी।

मारपीट और पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक घायल

विवाद बढ़ने के साथ ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दोनों ओर से लाठी चलने और पत्थरबाजी की घटना हुई। इसमें एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *