मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल के पास लोगों को बनाता था निशाना

रांची: राजधानी रांची के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल, एक लेडीज बैग और तीन एटीएम कार्ड बरामद

मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार  किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल, एक लेडीज बैग और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के आसपास लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं।  इसे गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक की टीमों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था।

इसी दौरान 10 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि अंजुमन इस्लामिया अस्पताल परिसर में एक मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा गया है। इसके बाद लोअर बाजार थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 177/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय आयुष गिरि, पिता प्रमोद गिरी के रूप में हुई है।  उसका वर्तमान ठिकाना रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित चुरुलिया होटल बताया गया है, जबकि उसका स्थायी पता राजस्थान के जयपुर स्थित गंगापोल इलाके का है।

इस कार्रवाई में गठित छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद मुख्तार और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

also read : अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती, कुलदेवी की हुई पूजा-अर्चना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *