JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई, सुरेश राय को किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार सुरेश राय बोकारो जिले के दुग्धा थाना

CID

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग  JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए 62 वर्षीय सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार सुरेश राय बोकारो जिले के दुग्धा थाना क्षेत्र स्थित न्यू बीसीसीएल कॉलोनी के क्वार्टर नंबर M-25/3 के निवासी हैं।  उनके पिता का नाम स्वर्गीय विश्वनाथ राय बताया गया है।  सीआईडी के अनुसार, सुरेश राय के घर पर 30 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाए गए थे. इस मामले में उनके बेटे उमेश राय की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान सीआईडी की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. मामले में जांच एजेंसी आगे की पड़ताल कर रही है।

also read : सतर्कता जागरूकता अभियान–2026 के तहत CCL में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *