रामगढ़ : सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में उनसे मुलाकात करने के लिए सांसद पप्पू यादव, सीपी चौधरी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। तीनों ने सीएम से मुलाकात कर उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस दौरान सभी ने सीएम की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
Read More : दुमका में स्कूल से घर लौटी छात्रा की मौत, झाड़ियों में मिला शव
नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को किया नमन
पप्पू यादव, सीपी चौधरी और भूपेश बघेल ने नेमरा स्थित सीएम के पैतृक गांव पहुंचकर रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन को याद करते हुए उन्हें नमन किया।





