रांची।  झारखंड पुलिस, सीआईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों की 15 अक्टूबर को बैठक प्रस्तावित है।  इस बैठक में मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में तकनीक के इस्तेमाल और संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन के संचालन को लेकर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में आरिफ रिजवान और जावेद अंसारी को इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जानी है।  एनसीबी ने नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों पर नियंत्रण के लिए mapDrugs और  MANAS जैसी डिजिटल पहल विकसित की है।

MAPDRUGS का इस्तेमाल अवैध मादक पदार्थों की खेती से जुड़ी भौगोलिक जानकारी जुटाने में किया जाता है। वहीं, MANAS के जरिए नागरिक नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध भंडारण, निर्माण और खेती से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 के माध्यम से भी उपलब्ध है।  बैठक में किस एप्लीकेशन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और झारखंड पुलिस में उसका इस्तेमाल किस तरह किया जाना है।

also read: कोयला मंत्री किशन रेड्डी पहुंचे नेमरा, हेमंत सोरेन से की मुलाकात