हथकड़ी के साथ फरार आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

पलामू: जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से फरार हुए चोरी के आरोपी रितेश कुमार ने एक हफ्ते बाद मेदिनीनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया। also read : बीसीआई एचीवर्स की नई टीम ने संभाला पदभार, डॉ

कोर्ट में किया सरेंडर

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू:  जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर से फरार हुए चोरी के आरोपी रितेश कुमार ने एक हफ्ते बाद मेदिनीनगर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सरेंडर के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

also read : बीसीआई एचीवर्स की नई टीम ने संभाला पदभार, डॉ सजीत कुमार फिर बने अध्यक्ष

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चोरी के मामले में हुसैनाबाद पुलिस ने 1 अक्टूबर को रितेश को गिरफ्तार किया था।  गिरफ्तारी के बाद उसे थाना के हाजत में रखा गया था।  बताया जाता है कि सुबह करीब आठ बजे रितेश ने पेट दर्द होने की बात कही. उसे हाजत से बाहर निकाला गया।

चौकीदार उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसने चौकीदारों को धक्का देकर रस्सी व हथकड़ी समेत फरार हो गया था।  आरोपी को पकड़ने के लिए चौकीदारों ने उसका पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके।  घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच रितेश कुमार सिंह ने गुरुवार (8 अक्टूबर) को मेदिनीनगर कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है।

also read : यूको बैंक और स्टार हेल्थ की पहल, बरियातू शाखा में ग्राहकों की मुफ्त जांच

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *