रंगीलो रास 3.0 : रांची क्लब में 15 अक्टूबर को होगी ग्रैंड डांडिया नाइट

रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को रांची क्लब में भव्य डांडिया महोत्सव ‘रंगीलो रास 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। इस ग्रैंड डांडिया नाइट में प्रसिद्ध बैंड ‘Classico Naina’ मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा

रंगीलो रास
रांची मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित की प्रेस कांफ्रेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से 15 अक्टूबर 2026 को रांची क्लब में भव्य डांडिया महोत्सव ‘रंगीलो रास 3.0’ का आयोजन किया जाएगा। इस ग्रैंड डांडिया नाइट में प्रसिद्ध बैंड ‘Classico Naina’ मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और विशेष आकर्षणों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को होटल रामाडा, रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कांफ्रेंस में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘रंगीलो रास 3.0’ के माध्यम से शहरवासियों को संगीत, डांडिया और सांस्कृतिक उत्सव से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है।

Read More : रांची सेल सिटी में पूर्व सूचना आयुक्त के घर चोरी, 25 लाख के जेवरात गायब

भारतीय संस्कृति और परंपरा का उत्सव है रंगीलो रास

मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के सचिव युवा मुकेश शर्मा ने कहा कि ‘रंगीलो रास’ केवल एक डांडिया नाइट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का उत्सव है। इसके माध्यम से परिवारों, युवाओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सभी मिलकर उत्सव का आनंद उठा सकें। शाखा अध्यक्ष युवा विकास अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष ‘रंगीलो रास 3.0’ को और भव्य एवं यादगार स्वरूप में आयोजित करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक दायित्वों के साथ युवाओं की प्रतिभा, उत्साह और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करता है। यह आयोजन परंपरा और आधुनिक मनोरंजन के संगम का अवसर बनेगा।

Classico Naina बैंड रहेगा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन युवा विकास अग्रवाल ने आयोजन की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार संगीत, डांडिया और आकर्षक व्यवस्थाओं के साथ उत्सव का माहौल तैयार किया जा रहा है। प्रसिद्ध बैंड ‘Classico Naina’ की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। संगीत और डांडिया के संगम से लोगों को मनोरंजन का अनुभव मिलेगा। प्रोजेक्ट चेयरपर्सन युवा अमित जांगिड़ और युवा उमंग सुल्तानिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के सदस्य और आयोजन समिति पूरी लगन से काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों, युवाओं और परिवारों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए दिया सहयोग का भरोसा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवर्तमान अध्यक्ष युवा नीरज अग्रवाल और उपाध्यक्ष युवा निकुंज पोद्दार ने भी कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने आयोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ‘रंगीलो रास 3.0’ में शहर के युवाओं और परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहेगी। मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा ने शहरवासियों से इस डांडिया महोत्सव का हिस्सा बनने और भारतीय संस्कृति, संगीत एवं सामूहिक उत्सव की भावना को मजबूत करने की अपील की।

प्रेस कांफ्रेंस में ये सदस्य रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निवर्तमान अध्यक्ष युवा नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष युवा निकुंज पोद्दार, युवा श्रेय जालान, युवा सौरभ अग्रवाल, युवा अनुज अग्रवाल, युवा प्रवीण अग्रवाल, युवा उज्ज्वल मुरारका और युवा रौनक मोदी सहित मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी

  • आयोजक: मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा
  • कार्यक्रम: रंगीलो रास 3.0 – ग्रैंड डांडिया नाइट
  • दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार
  • स्थान: रांची क्लब, रांची
  • मुख्य आकर्षण: प्रसिद्ध बैंड Classico Naina।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *