आरआर स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गापूजा पंडाल में दिखेगा टेंपल ऑफ टुगेदर मंदिर, 80 लाख की लागत से की जा रही पूजा

रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियो जारों पर चल रही है। इस बार भी शहर में कई अलग-अलग प्रारुपों में पूजा समितियों द्वारा पंडालों का निर्माण कया जा रहा है। जहां कोलकता के कारीगरों द्वारा अपनी बेजोड़ कलाकृतियों को पडालों में बनाए जा

टेंपल ऑफ टुगेदर मंदिर
टेंपल ऑफ टुगेदर मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियो जारों पर चल रही है। इस बार भी शहर में कई अलग-अलग प्रारुपों में पूजा समितियों द्वारा पंडालों का निर्माण कया जा रहा है। जहां कोलकता के कारीगरों द्वारा अपनी बेजोड़ कलाकृतियों को पडालों में बनाए जा रहे हैंं।इसी क्रम में इस वर्ष  रातु रोड के आरआर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इस बार नोयडा का टेंम्पल ऑफ टुगेदर मंदिर का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जहां पर दुर्गा पूजा के दौरान मां भवानी अवने भक्तों को दर्शन देगी।  समिति के अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया समिति का हमेशा प्रयास रहता है कि अलग-अलग प्रारुप में मां भवानी का दशर्न करवा ने का सफल प्रयास किया।

15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खोले जाएगें

इस वर्ष भी समिति द्वारा  दुर्गापूजा पंडाल में करीब 80 लाख रूपये खर्च किया जा रहा है। जहां  पंडाल 80 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा बनाया जा रहा है।  दुर्गापूजा का भव्य पंडाल बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। श्री यादव ने बताया कि  पंडाल के अंदर दुर्गा मां का भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जहां पंडाल में एक बार में करीब 100 श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकेंगे।  15 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट खोल दिए जायेंगे।  श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 50 वॉलेंटियर तैनात किए जायेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजो रहेगें।

 पूजा के दाैरान होगी गंगा आरती

दुर्गापूजा पूजा  के दौरान इस बार बनारस से सात आचार्य आयेंगे।  जो गंगा आरती  करेंगे। पूजा के दौरान  15 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन मां दुर्गा के भक्तों के बीच प्रसाद, खीर, खिचड़ी, हलवा का वितरण किया जायेगा।

पंडाल में ह्स्तशिल्प का बेजोड़ कलाकृति का संगम का होगा समावेश

आरआर स्पोर्टिंग क्लब का अध्यक्ष राहुल यादव ने बताया कि इस बार पंडाल में ह्स्तशिल्प का बेजोड़ कलाकृति की झलक  प्रदर्शित की जाएगी। दर्शको को मां भवानी के दर्शन करने के लिए  महिला पुरुष के लए अलग-अलग पंडाल में प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर विद्युत संचािलत गेट व कई अन्य लाईटों में विभीन्न देवी-देवताओं को दिखाया जाएगा। वहीे आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजन के कार्यक्रम होंगे।

also read : भारत-वेस्टइंडीज टी20 से पहले JSCA की तैयारी पूरी, जानें नियम

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *