रूपी सोरेन का नेमरा में अंतिम संस्कार, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

रामगढ़/नेमरा : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का गुरुवार, 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। CM हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान नेमरा में बड़ी

हेमंत सोरेन
पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़/नेमरा : CM हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन का गुरुवार, 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। CM हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान नेमरा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समर्थक, राजनीतिक नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। CM हेमंत सोरेन ने अश्रुपूर्ण आंखों से अपनी मां रूपी सोरेन को अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि दिए जाने के बाद श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा।

Read More : JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

नेमरा में उमड़ा जनसैलाब

रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और उन्हें विदाई देने के लिए नेमरा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के इलाकों से आए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ समर्थक, राजनीतिक दिग्गज और प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग शव यात्रा के साथ श्मशान घाट तक पहुंचे। गांव का माहौल गमगीन रहा। लोग रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से विदाई देते रहे।

सादगी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं रूपी सोरेन

रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन के दौर से लेकर अब तक सादगी, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति रही थीं। उन्होंने अपने पारिवारिक दायित्वों को निभाने के साथ झारखंड समाज के लिए भी अभिभावक की भूमिका निभाई। उनके निधन से झारखंड ने एक ममतामयी मां और मार्गदर्शक को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने CM हेमंत सोरेन और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। लोगों ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

हेमंत सोरेन
बेटे ने दी मां को मुखाग्नि
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *