बोकारो स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 स्थित स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। स्लैग ले जाने वाले K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट

बोकारो स्टील प्लांट

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस नंबर-1 स्थित स्लैग ग्रेनुलेशन सेक्शन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। स्लैग ले जाने वाले K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की चपेट में आने से दोनों कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे गर्म स्लैग के कारण कन्वेयर बेल्ट में आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही प्लांट की फायर विंग टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

Read More : रूपी सोरेन का नेमरा में अंतिम संस्कार, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

K-21 और K-22 बेल्ट में लगी थी आग

आग लगने की घटना के बाद शुरुआती तौर पर कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त होने से स्लैग को दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसी रास्ते से स्लैग को आगे रोलिंग मिल तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में इस घटना के कारण उत्पादन प्रक्रिया पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।

मुख्य इकाइयों पर कोई असर नहीं

इधर, बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि आग K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट में लगी थी। उन्होंने साफ किया कि प्लांट की मुख्य इकाइयों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और उत्पादन सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित हैं। इसलिए ब्लास्ट फर्नेस के संचालन पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ा है। मणिकांत धान के मुताबिक, क्षतिग्रस्त कन्वेयर बेल्ट को जल्द ही रिप्लेस किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *