UP की 403 सीटों पर चिराग पासवान की तैयारी, NDA पर भी बोले

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में सक्रिय रूप से चुनाव लड़ेगी और फिलहाल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही

चिराग पासवान
चिराग पासवान (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में सक्रिय रूप से चुनाव लड़ेगी और फिलहाल सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। NDA से गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि समय आने पर इस पर जरूर बात होगी। चिराग पासवान गुरुवार को लखनऊ में अपने पिता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अनुप्रिया पटेल और मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई नेता पहुंचे थे।

Read More : नाना पाटेकर की पलामू से जुड़ी याद, 1987-88 में हुई थी शूटिंग

यूपी में 403 सीटों पर तैयारी

चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा की तैयारी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है। उन्होंने NDA के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि अभी इस बारे में कोई अंतिम बात नहीं हुई है और समय आने पर गठबंधन को लेकर चर्चा की जाएगी। चिराग ने बिहार समेत दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी की भूमिका और भागीदारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से लोजपा उत्तर प्रदेश में भी अपना विस्तार करना चाहती है। उनके मुताबिक, यूपी में रामविलास पासवान को मानने वाले काफी लोग हैं।

रामविलास पासवान की याद में पार्क और प्रतिमा का भरोसा

चिराग पासवान ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी में उनके पिता रामविलास पासवान की स्मृति में पार्क बनवाने और उनकी प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिलाया है। CM योगी ने भी कार्यक्रम में रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

चुनाव आयोग के प्रदर्शन पर विपक्ष पर निशाना

चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर भी चिराग पासवान ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाधान नहीं चाहता, बल्कि हंगामा और राजनीति करना चाहता है। उनके मुताबिक, समाधान संवाद से निकलेगा। चिराग ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PDA के लिए अखिलेश यादव के पास राज्यसभा चुनाव के दौरान अच्छा मौका था, लेकिन उन्होंने क्या संदेश दिया। चिराग ने सवाल उठाते हुए कहा कि फिर PDA की बात क्यों की जाती है।

एक्स पर पिता को याद कर भावुक हुए चिराग

कार्यक्रम से पहले चिराग पासवान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पिता रामविलास पासवान को याद किया। उन्होंने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन के साथ पिता से गले मिलते नजर आ रहे हैं। चिराग ने लिखा कि पार्टी में अपनी भूमिका संभालने के बाद अब उन्हें समझ आता है कि उनके पिता ने पार्टी, परिवार और लाखों लोगों की उम्मीदों की कितनी बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बावजूद उनके पास अपने बच्चों के लिए हमेशा समय रहता था। चिराग ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि काश, वह एक बार फिर उन्हें गले लगा पाते। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने पिता की बहुत याद आती है।

2020 में हुआ था रामविलास पासवान का निधन

रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर 2020 को नई दिल्ली में 74 साल की उम्र में निधन हुआ था। उन्होंने साल 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की थी और इसके संस्थापक अध्यक्ष रहे थे। उनकी छठी पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *