नाना पाटेकर की पलामू से जुड़ी याद, 1987-88 में हुई थी शूटिंग

पलामू : मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नाना पाटेकर ने ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ समेत कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। उनकी फिल्मों में एक

नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने पलामू में की थी फिल्म की शूटिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू : मशहूर फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। नाना पाटेकर ने ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’ समेत कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। उनकी फिल्मों में एक ऐसी भी थी, जिसकी शूटिंग झारखंड के पलामू में हुई थी। नाना पाटेकर साल 1987-88 में ‘आज का रॉबिन हुड’ फिल्म की शूटिंग के लिए पलामू आए थे। फिल्म की शूटिंग बेतला नेशनल पार्क और गढ़वा के रंका राज परिवार के गढ़ में हुई थी। उस समय नाना पाटेकर कई दिनों तक पलामू में ही रुके थे।

Read More : खरगे के लंच के बाद राजघाट की ओर रवाना हुए विपक्षी सांसद, पुलिस तैनात

बेतला में हाथियों पर की थी सवारी

उस दौर में अविभाजित पलामू में आज जैसी आवाजाही और कम्युनिकेशन की सुविधा नहीं थी। इसके बावजूद फिल्म की शूटिंग के लिए नाना पाटेकर और उनकी टीम इलाके में पहुंची थी। शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर और फिल्म से जुड़ी टीम ने बेतला नेशनल पार्क में हथिनी अनारकली और जूही की सवारी भी की थी। उस समय यह पलामू से जुड़ी एक खास याद बन गई थी।

‘आज का रॉबिन हुड’ की हुई थी शूटिंग

वरिष्ठ पत्रकार प्रभात मिश्रा बताते हैं कि नाना पाटेकर ‘आज का रॉबिन हुड’ फिल्म की शूटिंग के लिए पलामू पहुंचे थे। फिल्म में चर्चित अभिनेता उत्पल दत्त भी उनके साथ मौजूद थे। प्रभात मिश्रा के मुताबिक, फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी उनके पास नहीं है। हालांकि, रंका राज परिवार के युवराज गुलाब सिंह ने उन्हें बताया था कि फिल्म की शूटिंग उनके यहां हुई थी। उस समय गुलाब सिंह पलामू में नहीं थे। वे इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहे थे।

लोगों से सहजता से मिले थे नाना पाटेकर

पत्रकार और चर्चित फोटोग्राफर सैकत चटर्जी बताते हैं कि नाना पाटेकर बेतला में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद गौतम सेन गुप्ता अपने दोस्तों के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। सैकत चटर्जी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने लोगों से काफी सहजता से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। गौतम सेन गुप्ता के नेतृत्व में पलामू इलाके में बंगाली समाज की ओर से होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी भी दी गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *