रांची : ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) ने अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग में DNB (Diplomate of National Board) की दो सीटों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही अब ऑर्किड मेडिकल सेंटर में DNB General Surgery की पढ़ाई शुरू होगी। नई व्यवस्था के तहत इसी सत्र से NEET-PG के माध्यम से दोनों सीटों पर दाखिला होगा। DNB एक प्रतिष्ठित Postgraduate Medical Programme है, जिसमें चिकित्सकों को उच्च स्तरीय क्लिनिकल प्रशिक्षण, आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और व्यावहारिक चिकित्सा अनुभव के जरिए विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलता है।
Read More : 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, सरकार से नाराजगी
MD और MS के समकक्ष है DNB
DNB को MD और MS के समकक्ष माना जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के पद तक पहुंच सकते हैं। ऑर्किड मेडिकल सेंटर में DNB की शुरुआत अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं के साथ मेडिकल एजुकेशन और ट्रेनिंग के क्षेत्र में बढ़ते योगदान को दर्शाती है। संस्थान का कहना है कि इससे भविष्य के सर्जनों को व्यावहारिक और क्लिनिकल प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा।
इन डॉक्टरों की रहेगी अहम भूमिका
DNB General Surgery की दो सीटों की मंजूरी के अवसर पर ऑर्किड मेडिकल सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें ऑर्किड मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ. एस.सी. जैन, CAO डॉ. पी. के. गुप्ता और सर्जरी विभाग के चिकित्सक मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन ने DNB General Surgery की दो सीटों की मंजूरी को गौरव का विषय बताया। प्रशिक्षण में डॉ. गीता प्रसाद, डॉ. रमन कुमार और डॉ. रंजन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इन डॉक्टरों के मार्गदर्शन में DNB छात्रों को विभिन्न सर्जिकल प्रक्रियाओं, क्लिनिकल केस मैनेजमेंट, ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली और व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। ऑर्किड मेडिकल सेंटर, रांची के लिए DNB की शुरुआत चिकित्सा सेवा के साथ मेडिकल एजुकेशन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनी भूमिका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।





