जमशेदपुर में डांडिया को लेकर DC से शिकायत, सुरक्षा जांच की मांग

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में होने वाले डांडिया कार्यक्रमों को लेकर बजरंग सेवा संस्थान ने बुधवार को DC को ज्ञापन दिया। संस्था ने साफ कहा कि डांडिया के नाम पर होने वाले कार्यक्रमों में धार्मिक मर्यादा के साथ महिलाओं की सुरक्षा और

डांडिया
बजरंग सेवा संस्थान ने DC को सौंपा ज्ञापन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में होने वाले डांडिया कार्यक्रमों को लेकर बजरंग सेवा संस्थान ने बुधवार को DC को ज्ञापन दिया। संस्था ने साफ कहा कि डांडिया के नाम पर होने वाले कार्यक्रमों में धार्मिक मर्यादा के साथ महिलाओं की सुरक्षा और आने-जाने की व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। संस्था ने आरोप लगाया कि डांडिया जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन अब धीरे-धीरे कारोबारी रंग ले रहे हैं। खासकर बाराद्वारी में प्रस्तावित डांडिया कार्यक्रम की अनुमति पर एक बार फिर से विचार करने की मांग संस्था ने की है।

Read More : राजा कुमार वर्मा के परिवार को हेमंत सरकार ने दिए ₹5 लाख

ज्ञापन में संस्था ने कहा…

ज्ञापन में संस्था ने कहा कि जमशेदपुर में पिछले कुछ साल से दुर्गा पूजा के दौरान होटल, मैदान और दूसरी जगहों पर डांडिया कार्यक्रम होते आ रहे हैं। डांडिया हिंदू धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा आयोजन है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान धार्मिक गरिमा बनी रहे और महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम हो, यह जरूरी है। संस्था ने मांग की कि बाराद्वारी में प्रस्तावित कार्यक्रम को अनुमति देने से पहले आयोजक, आयोजन स्थल और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशासनिक स्तर पर जांच करा ली जाए। इसके साथ ही संस्था ने डांडिया कार्यक्रमों में एंट्री के समय टिकट के साथ पहचान-पत्र भी देखने की मांग की है।

CCTV कैमरे तक लगाने की मांग

महिला पुलिसकर्मियों के साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने, CCTV कैमरे लगाने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया है। संस्था ने यह भी कहा कि आयोजन स्थल पर आपात स्थिति में बाहर निकलने का रास्ता और शिकायत सहायता केंद्र भी होना चाहिए। कार्यक्रम स्थल की क्षमता कितनी है, पार्किंग की क्या व्यवस्था है और कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक कैसे संभलेगा, इसकी भी पहले से जांच करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में बजरंग सेवा संस्थान के धर्मबीर कुशवाहा, जिला महासचिव प्रदीप सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे। संस्था ने DC से जमशेदपुर में होने वाले सभी डांडिया कार्यक्रमों की अनुमति की सुरक्षा और व्यवस्था के हिसाब से समीक्षा करने और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *