रांची। राजधानी के एतिहासिक मोरहाबादी इलाके में देर रात तक मैदान और आस-पास के इलाको में अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग कर सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डेबाजी करने और सिगरेट पीने वालों को खदेड़ा। साथ ही आगे से देर रात सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों को हिदायत दी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने पर सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। वहीं पुलिस को देखकर अड्डेबाजी करने वाले लोग भाग निकले।
also read : जस्टिस वी मोहना ने झारखंड नियुक्ति घोटाले की सुनवाई से खुद को किया अलग
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य मोरहाबादी क्षेत्र में देर रात होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना और आम लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। मालूम की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में सड़को पर अड्डाबाजी करने वाले लोगोें पर कार्रवाई कर रही है। वही आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि देर रात बिना किसी जरूरी काम के सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
also read : अनंत सिंह का नया स्वैग वायरल, तिलक लगवाते दिखे और फिर पहना चश्मा





