रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, 176 पंडालों पर निगम की नजर

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में आवागमन भी आसान रहे, इसके लिए निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में

दुर्गा पूजा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और शहर में आवागमन भी आसान रहे, इसके लिए निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में आज यानी मंगलवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम की अलग-अलग शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पूजा के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की एक-एक करके समीक्षा की गई। रांची नगर निगम क्षेत्र में 176 पूजा पंडाल हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए सफाई, रोशनी, सड़क की मरम्मत, स्टोन डस्ट, खुले नालों पर स्लैब, पेड़ों की डालियों की छंटाई, फॉगिंग, डॉग कैचिंग, मॉड्यूलर टॉयलेट, पेयजल और विसर्जन स्थलों की व्यवस्था पर चर्चा हुई।

Read More : IND vs WI T20 मैच को लेकर रांची में ट्रैफिक रूट बदला, जानें नियम

पंडालों तक पहुंचने वाली सड़कें होंगी दुरुस्त

अभियंत्रण शाखा की समीक्षा में बताया गया कि अलग-अलग पूजा समितियों ने 700 से ज्यादा ट्रैक्टर स्टोन डस्ट की मांग की है। अपर नगर आयुक्त ने नवरात्र शुरू होने से पहले जरूरत के हिसाब से पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों पर स्टोन डस्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पंडालों तक जाने वाली सड़कों का आकलन कर जरूरी मरम्मत कराने और जरूरत के मुताबिक जेसीबी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। खुले नालों से हादसे का खतरा न रहे, इसके लिए 600 से ज्यादा स्लैब उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम करने का निर्देश दिया गया है।

तीनों शिफ्ट में होगी सफाई

पूजा के दौरान सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। नगर निगम ने तीनों शिफ्ट में नियमित झाड़ू, कूड़ा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और घास की कटाई कराने का निर्देश दिया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारियों और संसाधनों की तैनाती भी की जाएगी। विसर्जन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलेगा। साथ ही बांस-बल्लियों और रिबन की मदद से सुरक्षित विसर्जन कुंड तैयार किए जाएंगे।

पूजा पंडालों में बढ़ाई जाएगी रोशनी

विद्युत शाखा को शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ पूजा पंडालों के आसपास जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके लिए मौजूदा 28 टीमों के अलावा मेन रोड, बड़ा तालाब और अपर बाजार इलाके के लिए विशेष टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है।

पेड़ों की खतरनाक डालियों की होगी छंटाई

हॉर्टिकल्चर शाखा को पूजा पंडालों और संपर्क मार्गों के आसपास झाड़ियों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क किनारे पेड़ों की लटकी और खतरनाक डालियों की समय पर छंटाई भी कराई जाएगी। इसका मकसद श्रद्धालुओं के आने-जाने में रुकावट और किसी तरह के हादसे की आशंका को कम करना है।

फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान चलेगा

स्वास्थ्य शाखा को पूजा पंडालों के आसपास नियमित फॉगिंग और डॉग कैचिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। भीड़ को देखते हुए जरूरत वाले इलाकों में मॉड्यूलर टॉयलेट और वाटर टैंकर की व्यवस्था भी की जाएगी।

निःशुल्क नगर बस सेवा का रूट प्लान बनेगा

श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क नगर बस सेवा चलाने की तैयारी है। इसके लिए रूट प्लान तैयार करने का निर्देश ट्रांसपोर्ट शाखा को दिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने सभी शाखाओं को पूजा समितियों के साथ लगातार संपर्क में रहने और उनकी जरूरतों का समय पर समाधान करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक समेत स्वच्छता, विद्युत, स्वास्थ्य, हॉर्टिकल्चर, ट्रांसपोर्ट और अभियंत्रण शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *